शांतिपूर्ण  अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से द्वितीय चरण का चुनाव संपन्न।

Live News 24x7
4 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के द्वितीय चरण का चुनाव अति शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बूथो पर प्रशासन को ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि बूथो की संख्या इस बार बढ़ा दी गई थी जिस कारण मतदाता आराम से आते गए और 2 मिनट के अंदर अपना वोट डालकर जाते रहे। किसी भी बूथ के नजदीक वाहन ले जाने पर प्रतिबंध था ।  सभी बूथो पर महिला सुरक्षा कर्मियों की संख्या काफी थी जिस कारण महिलाओं को भी कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। बूथो पर बुर्के पहने हुई मुस्लिम महिलाएं काफी संख्या में पहुंची थी ।बहुत से बूथ पर छोटे-छोटे बच्चे भी गोद में लिए महिलाएं पंक्तिबद्ध थी ।प्रथम बार मतदाता जो बने युवा और युवतियो में काफी उत्साह था और काफी शांतप्रिय ढंग से सभी ने वोट डाली।पूर्वी चंपारण जिले में 12 विधानसभा सीट है और 10 विधानसभा सीट पश्चिम चंपारण में है लेकिन किसी भी बूथ  पर कहीं भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली ।दोनों जिले में प्रशासन के द्वारा पेट्रोलिंग की व्यवस्था काफी मजबूत थी ।सड़के नए स्वरूप में आ जाने से वाहनों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं थी इसलिए प्रशासन  आसानी से सभी बूथो तक पहुंच जा रही थी। मोतिहारी शहर के मिसकौट स्थित मूजीब गर्ल्स हाई स्कूल में तीन बूथ बने हुए थे और 7:00 बजे सुबह वहां  मतदाता पंक्तिबद्ध हो गये थे। आसानी से सभी अपने मत डाले।  कई बूतों पर चुनाव ड्यूटी में तैनात महिला कर्मी अपने नवजात बच्चे को जमीन पर सुलाकर ड्यूटी बजाती रही और लोकतंत्र के इस महा पर्व मे अपनी भागीदारी दी ।मोतिहारी के धर्म समाज स्कूल में बने बूथ पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद  राधा मोहन सिंह अस्वस्थता के बावजूद निर्धारित समय 2:00 बजे आकर  अपना मत डालें ।मुस्लिम आबादी वाली घनी बस्ती खुदा नगर और निवेदिता में भी काफी संख्या में मुस्लिम पुरुष और औरत अपने मत को डाले।  नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथो पर सुबह से काफी मत गिरते रहे और सुगौली के छपरा पास बूथ नंबर 11 पर लंबी कतार लगी थी ।पश्चिम चंपारण के मझौलिया, बेतिया ,चनपटिया ,नौतन, नरकटियागंज ,सीकटा,बगहा समेत सभी सीटो पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। दोनों जिले में जिला पदाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक दिनभर पेट्रोलियम में व्यस्त रहे। इस बार के चुनाव में एक नई व्यवस्था थी। मोबाइल साथ ले जाने वाले लोगों को मतदान केंद्र के अंदर जाने के पूर्व एक मतदान कर्मी  द्वारा मोबाइल जमा कर लिया जाता था और उन्हें टोकन दिया जाता था मत डालने के बाद टोकन वापस कर वे अपना मोबाइल वापस ले जाते थे। सभी बूथो पर सीसी कैमरा लगे हुए थे जिससे मतदान केंद्र पर खामोशी थी क्योंकि हर पल की गतिविधि वहां रिकॉर्डिंग हो रही थी ।लोगों में इस बार के चुनाव में अनुशासन अधिक देखने को मिली। दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी सुविधा दी गई थी। उनके आते ही मतदान कर्मी उनसे पहले मत डलवा देते थे ।इस बार एक और नई बात देखने को मिली। भारत स्काउट गाइड के द्वारा भी के कई छात्र-छात्राये दिव्यांगों को  वोट दिलाने में अपना सहयोग दे रहे थे  ।ग्रामीण क्षेत्र  मे एक मतदाता भैस पर चढकर वोट  डालने बूथ पर पहूचा।अवकाशप्राप्त  अभियंता राजकुमार गुप्ता ने इस सुधरी और बदली व्यवस्था पर कहा कि इसका श्रेय  प्रशान्त किशोर को जाता है।

48
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *