स्वतंत्रता सेनानी नरसिंह पाठक के पौत्र अभिनव प्रकाश बने कृषि मंत्रालय में सहायक निदेशक

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक  वर्मा
मोतिहारी : स्वतंत्रता सेनानी नरसिग पाठक के पौत्र एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के जिला अध्यक्ष पटपरिया ग्राम निवासी  कौशल किशोर पाठक के छोटे सुपुत्र अभिनव प्रकाश का चयन कृषि एवं किसान मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में सहायक निदेशक के पद पर हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 21 अधिकारियों का चयन हुआ है। अभिनव की सफलता पर परिवार गर्व का अनुभव कर रहा है। वर्तमान में वे पटना उच्च न्यायालय में अनुवादक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे आईबीपीएस, मुम्बई में हिन्दी अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरला ब्रह्मा डी.ए.वी, मॉडर्न पब्लिक स्कूल एवं जवाहर नवोदय विद्यालय पीपराकोठी से करने के बाद बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली। अभिनव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मां-पिताजी, परिवारजन के त्याग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।इस सफलता पर सेनानी उत्तराधिकारी प्रो खुशनंदन सिह, शशिकला कुमारी,राजकुमारी गुप्ता, संजय सत्यार्थी, विनय सिह,अजय श्रीवास्तव अधिवक्ता ,ई रत्नेश कुमार आदि ने बधाई दी,
94
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *