अशोक वर्मा
मोतिहारी : इनर व्हील कल्ब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने पिछले दिनो नगर के राजकीय मध्य विधालय छतौनी बंगाली कॉलोनी मे दीपावली के अवसर पे बच्चो के बीच बहुत सारे प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अध्यक्ष लोकिता कुमारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार पी पी/ एडिटर निशा देव,पी पी कुमारी अमृता, सचिव अबिदा शमीम, आई एस ओ उषा कमल ने सम्मलित रूप से किया। अध्यक्ष लोकिता कुमारी ने स्कूल के प्रधानाचार्य को शॉल ओढाकर सम्मानित किया और शिक्षक, शिक्षिका को भी सम्मानित किया।सर्वप्रथम रंगोली प्रतियोगिता हुई जिसमें 25 बच्चो ने भाग लिया। जिसमे प्रथम स्थान काजल कुमारी वर्ग 7 दूसरा स्थान नंदनी कुमारी वर्ग 8 तीसरा स्थान रूबी कुमारी वर्ग 8 को मिला।15 बच्चो के बीच पर्यावरण संरक्षण पे चित्रकला प्रतियोगिता कराया गया जिसमे प्रथम सिमरन कुमारी वर्ग 6 दूसरे स्थान साक्षी कुमारी वर्ग 5 तीसरे स्थान पे श्रद्धा कुमारी वर्ग 6 को मिला जिसमे श्रधा कुमारी दिव्यांग बच्ची है।दीपावली पर्व को देखते हुए बच्चों में दीप डेकोरेसन् प्रतियोगिता भी कराया गया जिसमें प्रथम ममता कुमारी वर्ग 6 दूसरे स्थान पे दुर्गा कुमारी वर्ग 6 तीसरे स्थान निक्की कुमारी वर्ग 6 को प्राप्त हुआ एवं 10छोटे बच्चो के बीच नृत्य प्रतियोगिता किया गया । जिसमे प्रथम आरोही जयसवाल वर्ग 5 दूसरे स्थान पे अंसीका कुमारी वर्ग 5 और तीसरे स्थान राजनंदनी कुमारी वर्ग 5 को प्राप्त हुआ। सभी बच्चे पुरस्कार पाकर बहुत खुश और उत्साहित हुए और जितने भी बच्चे प्रतियोगिता मे भाग लिए थे उन सभी को संतावना प्राईज भी दिया गया, ताकि बच्चे आगे भी किसी प्रतियोगिता मे उत्साह के साथ भाग ले सके और वो मायूस नहीं हो।आज के समय मे बच्चो को पढाई को लेकर जयदा मानसिक दवाव रहता है, जिस कारण खेलकुद और पढाई मे मानसिक संतुलन नही बना पाते है, इसके लिए अध्यक्ष लोकिता कुमारी ने कैसे संतुलन बनाये इसकी जानकारी देकर बच्चो को जागरूक किया। 20 बच्चो के बीच मेरी किताब एवं स्टेशनरी का पुरा समान बँटा गया। 20 बच्चियों को बीच सेनेटरी नेपकींन दिया गया और साफ सफाई के बारे में भी बताया गया !लड़कियों के बीच ब्रेस्ट कैंसर के बारे मे पी पी निशा देव ने बताकर जागरूक किया। डिस्ट्रिक गोल के अनुसार एक हैप्पी स्कूल एडॉप्त करना है ,जिसके अनुसार राजकीय मध्य विधालय छतौनी बंगाली कॉलोनी,को इनर व्हील मोतिहारी लेक टाउन ने एडॉप्त किया। वही फलदार और छायादार पौधे भी लगाए गए। बंगाली कॉलोनी मुहल्ले के बुजुर्गो के बीच 10 टोट बैग के साथ पौष्टिक आहार के साथ फल का भी वितरण किया गया। मौके पे स्कूल के शिक्षक अमरेश कुमार,अंशुमाली, शिक्षिका निकहत प्रवीण, ईसमा खातून, बीयूटी कुमारी ,कल्ब की सिनीयर मेंबर चंद्रलता वर्मा, दीपा गुप्ता,निशा प्रकाश, नीलम कुमारी वर्मा आदि उपस्थित थे!
81
