ब्रह्माकुमारीज मल्टीमीडिया प्रमुख राजयोगी  बीके करुणा भाई बने नए राष्ट्रीय महासचिव

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी  : ब्रह्माकुमारीज मल्टीमीडिया के प्रमुख *राजयोगी बीके करुणा भाई* को 14 अक्टूबर 2025 से ब्रह्माकुमारीज़ का महासचिव नियुक्त किया गया । राजयोगी बीके करुणा भाई ने 1960 में संस्था में समर्पित हुए थे और वे कई प्रभागो के कार्यों को  देखते थे। मल्टीमीडिया प्रमुख के रूप में उन्होंने अथक सेवा किया इनके कार्यकाल में ही गौडली स्टूडियो आरंभ हुआ तथा पीस ऑफ माइंड चैनल आरंभ हुआ और पूरे विश्व में टीवी चैनल के द्वारा बाबा के संदेश देने की सेवा आरंभ हुई ।इन्होंने  अपना जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था । 2024 से संगठन के अतिरिक्त महासचिव और 1971 से ब्रह्माकुमारीज़ के मल्टीमीडिया प्रमुख रहे हैं। संस्था के महासचिव राजयोगी बीके बृजमोहन भाई के 9 अक्टूबर को शरीर छोड़ने के बाद महासचिव  का पद रिक्त था ,14 अक्टूबर को बीके करुणा भाई को यह महत्वपूर्ण पद संस्था की ओर से दिया गया है। पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण के सभी सेवा केंद्र एवं बीके पाठशाला के निमित्त टीचर एवं वरिष्ठ भाई बहनों ने मल्टीमीडिया बीके करुणा भाई को महासचिव बनाए जाने पर बधाई दी और समय प्रमाण बाबा द्वारा मिली नई जिम्मेदारी को  ड्रामा का महत्वपूर्ण पार्ट बताया।
ब्रह्माकुमारी मीडिया विग के लाइफ मेंबर बीके अशोक वर्मा ने कहा कि एक बार मधुबन में बाबा मिलन के मौके पर बाबा ने कहा था कि मीडिया ही बाबा को प्रत्यक्ष करेगा और अब समय प्रमाण प्रत्यक्षता के वर्तमान दौर में मल्टीमीडिया प्रमुख बीके करुणा भाई के कंधे पर संस्था के महासचिव पद की जिम्मेदारी मिलना बहुत कुछ संदेश दे रहा है ।
105
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *