अशोक वर्मा
मोतिहारी : न दल, न झंडा नरकटिया का विकास ही मेरा एजेंडा जनसुराज से टिकट न मिलने पर नारायण चौक पकडिया मे आयोजित सभा मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने के बाद ख्याति प्राप्त डाक्टर मंजर नसीम ने नरकटिया विधान सभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की।विमर्ष सभा में मौजूद हज़ारों की संख्या मे पधारे नरकटिया की जनता से राय लेने के बाद मंजर नसीम ने जन सुराज के सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया।उन्होंने कहा कि जनसुराज को मैने सीचा है,लेकिन मेरे साथ धोखा हुआ है,अब मैं 12-नरकटिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा।कहा कि नरकटिया की मिट्टी ने मुझे बनाया है,
अब उस मिट्टी के लिए मुझे लडना हैऔर मिट्टी का कर्ज उतारना है।
68