मुरादाबाद में हुई एतिहासिक  स्वतंत्रता सेनानी शहीद सम्मान यात्रा

Live News 24x7
4 Min Read
  • मुरादाबाद अपर जिला अधिकारी ने पुष्प वर्षा करके किया यात्रा का शुभारंभ
अशोक वर्मा
मुरादाबाद  : मुरादाबाद की धरती उसे समय धन्य हो गई जब स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा आयोजित  एक दिवसीय विचार विमर्श यात्रा जुलूस में 115 वर्षीय स्वामी लेखराज जी शामिल हुये।महान सेनानी के शामिल होने से वह   विमर्श यात्रा ऐतिहासिक बन गया। यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव भी शामिल थे।115 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी लेखराज जी का मुरादाबाद पहुंचने पर  भव्य स्वागत किया गया*
           स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन मुरादाबाद में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के संयुक्त संगठन द्वारा एक दिवसीय विचार विमर्श बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी कार्यालय मुरादाबाद से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई, जिसको अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चन्द्र ने पुष्प वर्षा करके प्रारंभ किया।  यह सम्मान यात्रा देशभक्ति के नारों से गूंजती हुई जिलाधिकारी कार्यालय मुरादाबाद से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन पहुंची। इस यात्रा में 115 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी लेखराज जी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार जी, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी, कार्यवाहक महामंत्री अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन रमेश कुमार मिश्र, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति उत्तर प्रदेश ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मृगांक शेखर आनन्द, महासचिव महन्थ प्रजापति, अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण परिषद के अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा, उत्तरप्रदेश राज्य स्वतंत्रता सेनानी आश्रित जन कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाण्डेय, झांसी के सुरेश चन्द्र बबेले, गिरजा शंकर राय, कल्याण महापरिषद के उपाध्यक्ष अवधेश पन्त, ग्वालियर के राकेश चौरसिया, जनपद मैनपुरी से जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह राठौर, संभल से प्रबेन्द्र देव शर्मा,  बिजनौर से सुभाष सिंह, मुरादाबाद के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के अमर शहीद नवाब मज्जू खां के वंशज सलीमुद्दीन खां साहब, बहराइच उत्तर प्रदेश के जिला महामंत्री राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया तथा विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष एवं प्रबंध कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
         बैठक को राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पूरे देश के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को एक साथ एक मंच पर आना चाहिए, जिससे हम अपने पूर्वजों का सम्मान और अपने अस्तित्व की रक्षा कर सकें, इसके लिए स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों से उन्होंने *हर महीने प्रथम रविवार 10 बजे 10 मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम* अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने का आग्रह किया। बैठक का संचालन करते हुए जितेन्द्र रघुवंशी ने अगली बैठक 09 नवंबर 2025 को मेरठ तथा समीपवर्ती मण्डलों की बैठक मेरठ में तथा 16 नवंबर 2025 को झांसी तथा समीपवर्ती मण्डलों की बैठक झांसी में निर्धारित होने की जानकारी दी। रघुवंशी ने कहा कि इसी प्रकार सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश में मण्डल स्तरीय बैठक सम्पन्न होने के पश्चात अन्त में राजधानी लखनऊ में उत्तरप्रदेश के सभी मण्डलों के सेनानी परिवारों के द्वारा विशाल जनशक्ति का एहसास कराने के लिए सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे। उपस्थित सभी संगठन के प्रतिनिधियों ने एक स्वर से सभी संगठनों को एक मंच पर आने का समर्थन किया। कार्यक्रम का संयोजन इशरत उल्ला खां, धवल दीक्षित, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, सुमित शर्मा डॉ. विशेष गुप्ता, डॉ.राजीव ढल, बरकतुल्लाह खां, सरदार गुरविंदर सिंह, नसीमुद्दीन, शुजाउद्दीन, अनस, जुनैद, प्रत्यूष ने किया, जो बहुत ही सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा।
84
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *