भारत निर्वाचन आयोग द्वारा द्वितीय चरण की अधिसूचना जारी करते ही पूर्वी चंपारण जिला में नामांकन की प्रक्रिया हुई प्रारंभ

Live News 24x7
4 Min Read
 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मीडिया के प्रतिनिधिगण के साथ की प्रेस वार्ता
मोतिहारी। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी की गई।अधिसूचना जारी होने के साथ ही पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत सभी 12 विधानसभाओं के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा आज मीडिया के प्रतिनिधिगण के साथ समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद भवन के सभागार में प्रेस वार्ता की गई।
       प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा नामांकन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी मीडिया कर्मियों को उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला में आज दिनांक 13 अक्टूबर से सभी 12 विधानसभाओं के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जो आगामी 20 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन कार्यालय अवधि में 11:00 बजे पूर्वाह्न से लेकर 3:00 बजे अपराह्न तक किया जा सकता है। सभी निर्वाची पदाधिकारी के नामांकन कक्ष के बगल में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है जहां पर प्रत्याशी उनकी सहायता ले सकेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन प्रपत्र में त्रुटि पाए जाने पर संबंधित प्रत्याशी को निर्वाची पदाधिकारी के स्तर से नोटिस जाएगी। नोटिस का जवाब संविक्षा की निर्धारित 21 अक्टूबर को 11 बजे पूर्वाह्न से पहले जमा करना होगा नहीं तो आवेदन  पत्र वैलिड नहीं माना जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन पत्र की संविक्षा की तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित है। अभ्यर्थीता वापसी की अंतिम तिथि  23.10.2025 (गुरुवार) निर्धारित की गई है। पूर्वी चंपारण जिले में मतदान की तिथि 11.11.2025 निर्धारित है , जबकि मतगणना 14 नवंबर को संपन्न कराई जाएगी।
 जिलाधिकारी के द्वारा पूर्वी चंपारण जिला में सभी 12 विधानसभाओं के निर्वाची  पदाधिकारी का विवरण भी उपलब्ध कराया गया।
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 3438078 है जिसमें 1832919 पुरुष मतदाता एवं 1605095 महिला मतदाता शामिल है। थर्ड जेंडर की संख्या भी 64 है। जिले में कुल 32329 दिव्यांग मतदाता हैं।
पूर्वी चंपारण जिले में कुल 4095 मतदान केंद्र है जो 1901 लोकेशंस पर स्थित हैं।
   उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा  निर्वाचन 2025 के लिए सभी मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मतदान स्थल पर मत डालने के लिए 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत करने का प्रावधान किया गया है।
    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में पूर्वी चंपारण जिले में वोटर हेल्पलाइन कार्यरत है। कोई भी व्यक्ति या मतदाता 1950 डायल कर आवश्यक सुझाव/ शिकायत दे सकते हैं।
     पुलिस अधीक्षक ने मीडिया के साथ वार्ता करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी मतदाता को डराने, धमकाने, प्रभावित करने या लुभाने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध विधिसंवत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अभी तक जिला में कोई मेजर घटना प्रतिवेदित नहीं है। अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से जॉइंट ऑर्डर निर्गत है।
अधिसूचना जारी होने के साथ आज जिला में सभी 39 स्टैटिक्स सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई है। इसके पहले 39 फ्लाइंग स्क्वायड की टीम लगातार क्षेत्र में कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधि व्यवस्था के मद्देनजर लगभग 150 से 200 लोगों की गिरफ्तारी प्रतिदिन की जा रही है। प्रशासन पूरी तरह से चौकस एवं चौकन्ना है और स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कृतसंकल्पित है।
      प्रेस कॉन्फ्रेंस जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के अतिरिक्त नगर आयुक्त , उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।
49
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *