मोतिहारी। जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के द्वारा आज मोतिहारी के मुजीब गर्ल्स प्लस टू स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके तहत विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई एवं लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि बच्चों को जागरूकता अभियान में काफी रुचि है और सभी बच्चों ने अपने अभिभावकों से आगामी 11 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया है।
आज के कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीओ सर्व शिक्षा, शिक्षा विभाग के मीडिया संभाग के प्रभारी श्री शकील अहमद के द्वारा सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया एवं सभी बच्चों से अपील की गई थी बच्चे अपने अभिभावक सहित अन्य सगे संबंधी को भी 11 नवंबर को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित करें।
आज के कार्यक्रम में स्कूली छात्रों के द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित आकर्षक रंगोलिया बनाई गई थी।
70
