नगर निगम में आयोजित बैठक में कई विकास योजनाओं को स्वीकृत किया गया

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : कल मोतिहारी नगर निगम सभा भवन में महापौर श्रीमतीप्रीति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक में शहर के विकास एवं कर्मियों के कल्याण से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
1. शहर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था हेतु लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से हाई मास्ट लाइट लगाने की योजना को भी स्वीकृति दी गई।
2. बैठक में सर्वप्रथम यह निर्णय लिया गया कि दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को अवकाश के दिनों में भी कार्य करने पर पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा।
3. नगर निगम कोष से प्रत्येक चतुर्थवर्गीय कर्मी को वर्दी हेतु ₹7,000/- का भुगतान किया जाएगा।
4. ठंड के मौसम में स्वच्छता कर्मियों, वाहन चालकों एवं वार्ड जमादारों को नगर निगम मोतिहारी के नामांकित विशेष जैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे पहचान स्पष्ट होगी और ठंड से बचाव भी होगा। साथ ही, सभी स्वच्छता कर्मियों, वार्ड जमादारों एवं वाहन चालकों को दो एप्रोन, एक जोड़ी जूते और दो जोड़ी हैण्ड ग्लव्स उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे कार्य के दौरान संक्रमण एवं चोट लगने की संभावना न्यूनतम हो सके।
5. स्थायी कर्मियों को षष्ठम एवं सप्तम वेतन का अंतर राशि तीन किस्तों में भुगतान करने का निर्णय भी लिया गया। प्रथम किस्त का भुगतान छठ 2025, द्वितीय किस्त छठ 2026 एवं तृतीय किस्त छठ 2027 पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सरकार के पत्रांक-11935 दिनांक 01.07.2025 के आलोक में सप्तम वेतन प्राप्त कर रहे उच्चवर्गीय लिपिकों को ग्रेड पे प्रोन्नति का भुगतान करने की स्वीकृति दी गई।
6. शहर की आधारभूत संरचना के विकास हेतु बैठक में नगर निगम मोतिहारी क्षेत्राअंतर्गत नगर भवन का निर्माण लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से करने का निर्णय लिया गया। साथ ही नगर आयुक्त के आवासीय परिसर का निर्माण लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से कराने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।
इस बैठक में नगर आयुक्त #श्री_सुमन_सौरभ_यादव_जी, माननीय उप महापौर #श्री_लालबाबू_प्रसाद_जी, माननीय निगम पार्षदगण सहित निगम के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
74
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *