स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 175 छात्राओं की हुई स्क्रीनिंग

Live News 24x7
1 Min Read
 12 छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण दी गई 
 वैशाली। सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में शुक्रवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 175 छात्राओं की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान छात्राओं की रक्तचाप, शुगर, आँख की जांच की गई। स्क्रीनिंग के दौरान 12 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण की गई। राज्य से आई टीम ने मजरूही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का जायजा लिया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुनील केसरी, लायंस क्लब पाटलिपुत्र सेंटेनियल के डॉक्टर शिव कुमार रावत और डॉक्टर मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
118
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *