सेमिनार काउद्घाटन अखिल भारतीय चिकित्सा परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष सह सुप्रसिद्ध डॉ आशुतोष शरण, सीकरीया फार्मेसी कॉलेज के सचिव सह भाजपा युवा नेता यमुना सीकरीया तथा सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर अतुल कुमार एवं उप प्रचार्या प्रीति दूबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जविल कर किया। श्री सीकरीया ने सभी अतिथीयों को सॉल और पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया। श्री सीकरीया ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने स्वास्थ्य समृद्ध भारत निर्माण के लिए ऐसे आयोजन कर जागरूकता लाने पर बल दिया है उन्होने स्वस्थभारत का नारा दिया है।तथा डॉ आशुतोष शरण ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का यह पहला आयोजन है, और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में फार्मेसी को इतना ऊँचाई पर ले जाया गया है कि विश्व में भारत की अलग पहचान बनी है। पहले फार्मेसी की पढ़ाई के लिए बिहार से बाहर जाना पड़ता था। अब यहाँ कॉलेज हो जाने से बड़ी सुविधा हुई है,डाकटर शरण ने छात्रों को प्रेरित किया कि आप लोग इसमें बहुमूल्य योगदान दें। डॉ अतुल कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्रो को प्रेरित किया और इस कार्यक्रम की सराहना की तथा त्रिदिवसीय इस कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलो का अयोजन किया गया जिसमें उत्तीर्ण छात्रों को शिल्ड एवं सटिफिकेट से अतिथियों ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में अनील प्रसाद श्रीवास्तव के अलावा सभी छात्र, शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित थे और कॉलेज की उप प्रचार्या प्रीति दूबे ने कार्यक्रम का संचालन किया।
47
