मोतिहारी : ( सेनानी कार्यालय) दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित किसान मजदूर कार्यालय में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन में देश के 19 प्रदेशों से अधिकारियों की भागीदारी हुई और कई अहम निर्णय लिए गए। निर्णय अनुसार अगर सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के मांग को जल्द से जल्द नहीं मानती है तो पूरे देश भर के स्वतंत्रता सेनानी परिवार के लोग एक नए आंदोलन का शंखनाद करेंगे जो सरकार के कंट्रोल से बाहर हो जाएगा ।बैठक के समापन पर नौ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए जिसमें बिहार से पधारे अशोक कुमार वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। उक्त सम्मेलन में श्री वर्मा ने महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के तर्ज पर पूरे देश में आंदोलन चलाने का प्रस्ताव रखा था साथ-साथ पूरे देश के स्वतंत्रता सेनानी परिवार का सर्वे एवं उन्हें व्यक्तिगत स्तर पर संगठन द्वारा सहयोग करने का प्रस्ताव रखा था ।श्री वर्मा ने यह भी कहा था कि बहुत से सेनानी परिवार आज अभाव में जी रहे हैं उन्हें स्थानीय इकाई द्वारा सहयोग करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए ।उन्होंने कनाडा में 11 पीढ़ी के स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाली सरकारी सुख सुविधा समान देश में भी स्वतंत्रता सेनानी परिवार को सुविधा देने की मांग की थी ।उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के अध्यक्ष डॉ अमर नाथ प्रसाद ने बधाई दी ।बधाई देने वालों में पूर्वी चंपारण जिला अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक, महासचिव इंजीनियर रत्नेश कुमार ,कोषाध्यक्ष चंद्रमा यादव ,प्रोफेसर विजय शंकर पांडे ,प्रोफेसर राम निरंजन पांडे, डॉक्टर रंभा पांडे ,वरिष्ठ रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर, रत्नेश्वरी शर्मा, टाइम्स आफ इंडिया के पत्रकार चंद्रभूषण पांडे ,वरिष्ठ महिला अधिवक्ता ममता वर्मा, पूर्व प्राचार्य शशि कला ,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता, महिला सशक्तिकरण अभियान की बबीता श्रीवास्तव ,पुतुल रानी, पत्रकार इंतजारूल अहमद, गांधी स्मारक स्मृति समिति के सचिव अधिवक्ता विनय कुमार सिंह, पत्रकार नरेंद्र झा पत्रकार राजन द्विवेदी ,फिल्म निर्माता निर्देशक डीके आजाद के अलावा अन्य काफी लोगों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर श्री वर्मा को बधाई दी,
84
