पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कमला पति त्रिपाठी जी की 120 वीं जयंती मनाई, व बैठक संपन्न

Live News 24x7
3 Min Read
बलिया जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के सभागार में संगठन सृजन को लेकर एक बैठक हुई साथ ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कमला पति त्रिपाठी जी की 120 वीं जयंती मनाई गई। संगठन सृजन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने किया। आज की संगठन सृजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो जी ने कहा कि जिस तरह गांधी परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है आज वर्तमान में कोई ऐसा नहीं है जो बलिदान दिया हों।आज जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में बदलाव की आंधी चल रही है जिसको सत्ता पक्ष के लोग स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।आज पूरे देश में जो बदलाव की आंधी चल रही हैं वह संगठन के बल पर संभव हो पाया है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोआर्डिनेटर जितेन्द्र पाण्डेय एवं फ्रंटल संगठन के प्रभारी इंतखाब आलम उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि आज बलिया में कार्यकर्ताओं के बल पर ही संगठन मजबूत हो रही हैं यह संगठन की ही देन है आज पूरे देश में जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में बदलाव के लिए जनांदोलन चल रहा है। पाठक ने कहा स्वर्गीय पंडित कमला पति त्रिपाठी के द्वारा देश एवं प्रदेश के दिए गये योगदान को भुलाया नहीं जा सकता इसे हम सदैव स्मृतियों में याद रखेंगे। आज की इस सभा में कार्यक्रम का समापन मनियर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक पाठक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज संगठन सृजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
सच्चिदानंद तिवारी बृजेश सिंह पुनीत पाठक जैनेंद्र पांण्डेय मिन्टु मसुद अंसारी संतोष चौबे राजेन्द्र चौधरी अखिलेश कन्नौजिया सागर सिंह राहुल राजेन्द्र प्रसाद सिद्धनाथ तिवारी सहाब अहमद अनुपमा सिंह रेखा तिवारी उषा सिंह ज्ञानदीप मिश्रा इस्लाह रहमानी आनन्द पाण्डेय सुनिल राम प्रताप जायसवाल राजनारायण उपाध्याय अजनी कुमार राम लल्लन प्रसाद आनन्द कुमार पाण्डेय लड्डू त्यागी बलवंत चौहान हरीश कुमार वंश बहादुर भारती बबलू शर्मा सुनिल कुमार अंजनी चौबे अमर नाथ रौनीयार रितेश चौहान राजेन्द्र पासवान कोकील राम मदन मोहन यादव विर वहादुर सिंह शिव नरायण निषाद संचालन  सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय ने किया
83
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *