अन्नपूर्णा रसोई योजना अंतर्गत रेलवे स्टेशन के बाहर 180 वा मुफ्त साप्ताहिक भोजन वितरण किया गया

Live News 24x7
1 Min Read

अशोक  वर्मा

मोतिहारी : अन्नपूर्णा रसोई जरूरतमंदों के बीच निशुल्क भोजन वितरण सेवा का 180 वा आयोजन बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर किया गया! जरूरतमंदों का सहारा बना  अन्नपूर्णा रसोई,भोजन की प्रतीक्षा प्रत्येक शनिवार को स्टेशन के आसपास के लोगों को रहती है । ज्ञात हो कि यह सेवा कार्य देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद और सीता देवी ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान द्वारा सेवा कार्य का चौथा वर्ष चल रहा है। आज 400 से अधिक लोगों को भरपेट भोजन कराया गया ।सेवा कार्य की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें सभी जाति,वर्ग और  धर्म के लोग पंक्तिबद्ध होकर बड़े ही इत्मीनान से स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हैं। संस्था के सभी सदस्यों को इस सेवा कार्य से आत्मिक संतुष्टि मिलती है।भोजन वितरण मे विनोद जालान,राजेन्द्र जालान,राम भजन एवं अन्य लोग थे।

76
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *