रामगढ़: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रामगढ़ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2025 का तीसरे दिन वॉलीबॉल अंडर17 और अंडर19 बालक वर्ग में मांडू प्रखंड विजेता रहा। वही अंडर 17 बालिका वर्ग में पतरातु और अंडर 19 में रामगढ़ प्रखंड विजेता रही।
वही रस्साकसी भीप्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग में पतरातु, अंडर 17 और 19 में गोला प्रखंड विजेता रहा। वहीं बालिका वर्ग से अंडर 14 में चितरपुर प्रखंड अंडर 17 में रामगढ़ और अंडर19 में पतरातु प्रखंड विजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान तीरंदाजी, चेस, कुश्ती के खिलाड़ियों का ओपन ट्रायल लिया गया। सभी विजेता टीम को एडीपीओ नलिनी रंजन एपीओ कुमार राज ने ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। सभी प्रतिभागियों को अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि रामगढ़ जिला के खिलाड़ी प्रतिभावान है और सरकार खेलो झारखंड प्रतियोगिता से जोड़कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर मिला है। खेल के क्षेत्र में खेल से अपना कैरियर बनाए। मौके पर मनोज तिर्की, शेखर कुमार मनीष ,अभीर, बिनोद कुमार, आदित्य कुमार,आशीष कुमार दास, तेजू मुंडा, शिव कुमार, प्रियंका कुमारी, ज्योति कुमारी,रौशन करमाली, कुलदीप कुमार, दीपक कुमार सिंह, सोनू करमाली, रविन्द्र कुमार, अरुण कुमार, सुनिल कुमार साहू सहित जिले भर के सभी शारीरीक शिक्षा शिक्षक मौजूद रहे।
101
