प्रदेश कार्यालय पर भाजपायों द्वारा पथराव के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक  वर्मा।
मोतिहारी  : जिला कांग्रेस कमिटी, पूर्वी चम्पारण के अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोतिहारी स्थित गांधी चौक पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा नेताओं द्वारा किए गए पथराव की निंदा करते हुए आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार की तानाशाही रवैये के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा कि:
“भाजपा और आरएसएस लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर किया गया पथराव लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। यह घटना साबित करती है कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए हिंसा का सहारा ले रही है। कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही रवैये का पुरजोर विरोध करती है और जनता को चेतावनी देती है कि भाजपा के इन कृत्यों से लोकतंत्र को भारी खतरा है।
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों-मजदूरों की बदहाली के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा हिंसक राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।”
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ’, ‘भाजपा मुर्दाबाद’, ‘तानाशाही खत्म करो’ जैसे नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
इस मौके पर शैलेन्द्र कुमार सिंह , प्रो० विजय शंकर पाण्डेय, रामबाबू यादव, मुनमुन जयसवाल, शैलेन्द्र शुक्ला, बिट्टू यादव, आशीष सिंह , रमेश श्रीवास्तव, इमरान हाशमी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
71
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *