राहुल गाॅधी के नेतृत्व में बनेगी अगली केंद्र सरकार- प्रो.  विजय कुमार 

Live News 24x7
5 Min Read
  • भविष्य में कांग्रेस का अलग वजूद कायम होगा, हम राजनीति के शिखर तक जाऐंगे– विजय काॅत त्रिपाठी 
अशोक वर्मा 
मोतिहारी : बिहार किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. ( डॉ. ) विजय कुमार ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की वोट अधिकार यात्रा बिहार के 65 लाख गरीब एवं किसान वोटरो के नाम हटाए जाने एवं उनके वोट चुराने को लेकर है। राहुल गाॅधी की इस यात्रा में पूरा जनसैलाब उमड़ पड़ा है और वोट चुराने की कोशिशो को लेकर बिहार की जनता उनके साथ आ खड़ी हो गई है।
    प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. कुमार शहर के एक भवन स्थित सभागार में मीड़ियाकर्मियो को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गाॅधी की यह आवाज वोट मे तब्दील होगी और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना लगभग तय है।  प्रो. कुमार ने कहा कि वर्ष 1948 का कांग्रेस तपस्वियो की पार्टी थी, उसके बाद से अबतक यह सियासत करने वालो की पार्टी थी, जबकि वर्ष 2025 का कांग्रेस सिर्फ राहुल गाॅधी की पार्टी है। उन्होंने कहा कि राहुल गाॅधी गरीब,मजदूर, दबे- कुचले, किसानो एवं अंतिम जन की आवाज बन कर खड़े हैं और शायद जनता ने भी अपना मन बना लिया है, ऐसे में देश मे राहुल गाॅधी के नेतृत्व में अगली सरकार बनना तय है। किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि हमारी सरकार बनी तो किसान एवं अंतिम जन की हर जरुरतो का ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने किसानो एवं सामान्य नागरिको को सिर्फ वोटर बनाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी पंजाब की मंडियो को बचाने जाते हैं, जबकि वर्ष 2006 से बिहार में बंद पड़ी मंडियो पर वे ध्यान नही देते। उन्होंने बिहार में हो रहे भूमि सर्वे को सरकार की एक साजिश बताया और कहा कि इसके बाद चकबंदी होगी। इस बहाने मोदी सरकार गरीबो की जमीन छिनने की योजना बना रही है। प्रो. कुमार ने कहा कि यह सरकार गरीब किसानो को खेती की पूंजी देने के बहाने उनकी जमीनें छिन कर देश के उधोगपति अंबानी को पेट्रोल पंप चलाने के लिए दे देगी। प्रो. कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानो को आत्महीन एवं कमजोर बना दिया है। इसलिए आज किसान अपने बच्चों को खेती की बजाए 15 हजार रुपए मासिक वेतन के लिए पढ़ा- लिखा रहे हैं।
प्रो. कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में बिहार में जमींदारी उन्मूलन खत्म किया, भूमि संबंधी समस्याओं को सुलझाया तथा किसानो के हित में बहुत सारे काम किए।
बिहार में कांग्रेस के राजद का पिछलग्गू पार्टी कहे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस पार्टी डरी हुई कांग्रेस नहीं रही और बिहार मे हमारे नेतागण पूरी मुस्तैदी से अपना जनाधार बढ़ाकर महागठबंधन के साथ खड़े हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार से किसानो को कर्ज माफी में न्याय दिलाने  तथा मनरेगा से किसानो को जोड़े जाने की मांग की।
   बिहार किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय काॅत त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के छोटे- छोटे जमीनी कार्यकर्ताओं ने खून- पसीना लगाकर पार्टी को मजबूत किया, ये छोटे कार्यकर्ता पार्टी की नीव थे, जिनकी अहमियत नही समझी गई, लेकिन राहुल गाँधी ने देश की संस्कृति,  रीति-रिवाज को समझ लिया है। अब पार्टी में कार्यकर्ता को पूर सम्मान दिया जा रहा है और राहुल गाॅधी आज आम आदमी की आवाज बन कर उभरे हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि महागठबंधन के साथ मिलकर हम बिहार में चुनाव लड़ रहे हैं, आने वाले दिनो में हमारी पार्टी का अलग वजूद होगा और हम बड़े स्तर पर उभर कर राजनीति के शिखर तक जाऐंगे।
मौके पर प्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव नंद कुमार आजाद, इंटक के जिलाध्यक्ष चंद्रबली पाण्डेय, भागलपुर के किसान नेता पपू कुमार आदि मौजूद थे।
105
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *