अशोक वर्मा
ढाका : स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों के विभिन्न मांगों के संबंध में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान ढाका सभा मे राहुल गांधी को मांग पत्र दिया गया।प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ,प्रदेश महासचिव अशोक वर्मा, जिला अध्यक्ष केके पाठक तथा ई रत्नेश द्वारा मांग पत्र मे कहा गया कि, वर्तमान समय देश एवं बिहार प्रदेश के लगभग सभी स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत हो चुके हैं ।ज्यादातर सेनानी परिवार विभिन्न आर्थिक ,पारिवारिक एवं शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं ।बिहार प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा हम लोग आपके समक्ष चंद मांगो को रख रहे हैं जिसे आप वर्तमान केंद्र एवं राज्य सरकारों पर दबाव बनाकर लागू करवा सकते हैं तथा आप गठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र में भी इसे शामिल कर सकते हैं। मांग—(1) देश के कई प्रांतों में लागू स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सम्मान पेंशन योजना बिहार में भी लागू हो (2)ट्रेन एवं राज्य परिवहन में रियायत टिकट यात्रा की सुविधा ( 3) उत्तराधिकारियों को चिकित्सा सुविधा भत्ता देना (4) समान्य एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों में सेनानी परिवार के तीसरी पीढ़ी के छात्र-छात्राओं के नामांकन में आरक्षण (5) उत्तराधिकारियों को सत्ता में भागीदारी (6) देश एवं प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा ,कृषि एवं भ्रष्टाचार रोकथाम आदि के महत्वपूर्ण पदों पर जिला एवं प्रदेश में पद आरक्षित करना आदि था ।
82
