मोतिहारी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है। इस अवसर पर खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक-29 अगस्त 2025 को पूर्वी चम्पारण जिले में पुरूष एवं महिला वर्ग में 03 कि0मी0 मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसे माननीय सांसद पूर्वी चंपारण श्री राधा मोहन सिंह एवं जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाया गया। मैराथन दौड़ गाँधी मूर्ति, समाहरणालय मोतिहारी के पास से शुरू किया गया एवं बलुआ ओभर ब्रिज के निचे से वापस होते हुए पुनः गाँधी मूर्ति समाहरणालय के पास समाप्त किया गया।
मैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों/विजेता को नगद पुरस्कार राशि दिया गया। साथ ही 01 से 10 तक के विजेता को प्रमाण पत्र के साथ मेडल प्रदान किया गया।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार, उप महापौर डा0 लाल बाबु प्रासद, नगर आयुक्त श्री सौरभ सुमन यादव, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर सुश्री श्वेता भारती,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन गिरी,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा श्री नित्यम गौरव,जिला खेल पदाधिकारी श्री शुभम कुमार उपस्थित थे।
इस अवसर पर माननीय सासंद श्री राधामोहन सिंह ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करते हुए कहा कि हॉकी के जादुगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी का आज 120वीं जयंति है। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण, भारत सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में आज पूरे भारत वर्ष में हॉकी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगा।
जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने खिलाड़ियों को को शुभकामना देते हुए कहा खिलाड़ियों को पूरी इच्छाशक्ति एवं ईमानदारी से नियमित अभ्यास करना चाहिए जिससे राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला एवं राज्य का नाम रौशन हो सकें।
इस मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव, श्री अरविन्द कुमार, जिला साईक्लिंग संघ के सचिव, श्री सिदार्थ वर्मा, जिला तलवारबाजी संघ के सचिव श्री अप्पु कुमार, तकनीकी पदाधिकारी के रूप में श्री मनोज कुमार प्रसाद, श्री भानुप्रकाश, श्री अरूण गुप्ता, श्री संजय कुमार वर्मा, ऋषि राज, विकास कुमार, रवि रंजन कुमार, रवि कुमार, मो0 मोबश्शिर रमेश कुमार, आशिफ आलम आदि मौजूद थे।
आज के इस प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है:-
बालक वर्ग में
विवके कुमार सुगौली -प्रथम
संदीप पासवान ढ़ाका- द्वितीय
चांदसी कुमार सुगौली -तृतीय
दिपलाल कुमार केसरिया-चतुर्थ
मुखन कुमार चिरैया- पंचम
श्याम कुमार केसरिया-षष्ठम
मोनु कुमार सिंह केसरिया-सप्तम
राकेश कुमार ठाकुर केसरिया-अष्ठम
कृष्णा कुमार सुगौली- नवम
मिथलेश कुमार सुगौली -दसम
बालिका वर्ग में
कृति सिंह केसरिया -प्रथम
काजल सिंह केसरिया- द्वितीय
पिहु कुमारी केसिरया -तृतीय
खुशी कुमारी केसरिया-चतुर्थ
सुहानी कुमारी केसरिया- पंचम
सौम्या बढ़ई टोला -षष्ठम
राधा कुमारी मोतिहारी-सप्तम
पल्लवी कुमारी केसरिया-अष्ठम
जुही कुमारी रघुनाथपुर- नवम
अनु कुमारी मोतिहारी -दसम स्थान प्राप्त किया।
73
