बलिया माफी पिपरा nh 31 पर स्थित कमला हेल्थ क्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वर्गीय कमला देवी की पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया|जिसका शुभारंभ बलिया सीएमएस डा. सुजीत कुमार यादव के द्वारा फीता काटकर साथ ही माता जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर कैंप की शुरूआत किया गया|आयोजक डॉक्टर भैया ए.के सिंह ने बताया कि यह कैंप हर साल के बाद इस साल भी हमारी माता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रखा गया है कैंप करने का मेरा उद्देश्य है कि हर गरीब लोगों को निशुल्क उपचार मिल सके साथ ही हमारे यहां अनेकों प्रकार के जांच निशुल्क किया गया जिसमें 415 लोगों को निशुल्क उपचार मिला साथ ही सैकड़ो लोगों ने नेत्र का जांच निशुल्क कराया उन्हें चश्मा और दवाइयां भी निशुल्क दिया गया साथ में जो मोतियाबिंद के मरीज मिले उन्हें अस्पताल रेफर किया गया दौरान डॉक्टर बी.के तिवारी, अभितेज सिंह, सर्वजीत,अंजली, बृजेश आदि सहयोगी शामिल रहे|
84
