जिले के कई प्रखंडो मे मनाया गया विश्व हिन्दू  परिषद का 61 वा स्थापना दिवस

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा 
मोतिहारी :   विश्व हिन्दू परिषद का 61 वां स्थापना दिवस के अवसर पर आज विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने विभिन्न प्रखंडो मे कार्यक्रम के बाद हरसिद्धि के बीना रिसॉर्ट मे बतौर मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए बताया कि विहिप एक धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक और गैर राजनीतिक संगठन है जो हमेशा हिन्दू हित और राष्ट्र हित के लिए खडा रहता है ।इन्होने बताया कि विहिप बजरंगदल आन्दोलन के साथ साथ सेवा का भी बहुत बड़ा संगठन है। इन्होने विहिप के इतिहास विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विहिप अयोध्या आन्दोलन से लेकर राम सेतू आन्दोलन और अमर नाथ श्राईन बोर्ड तक आन्दोलन को सफलतापूर्वक संचालन किया। इन्होने बताया कि वर्तमान समय मे देश को इस्लामिक और ईसाईयत शक्तियो से बचाने के लिए सभी को जात पात को छोड़कर एक होकर देश के लिए खडा होना पडेगा।
     कार्यक्रम को विभाग मंत्री नीरज कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज लव जेहाद धर्मान्तरण और गौ हत्या जैसे समस्या से बजरंगदल दिन रात जूझ रहा है और यह समस्या दिन रात बढ रहा है भारत को दारुल हरब से दारुल इस्लाम बनाने की योजना को बजरंगदल बेनकाब करेगा।
       कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्याध्यक्ष विनोद कुमार साह ने किया वही मंच संचालन जिला सेवा प्रमुख हेमनत कुमार ने किया।
   कार्यक्रम को संघ प्रचारक शिवम कुमार जितेन्द्र त्रिपाठी राम बालक दास मनोज कुमार सिंह जिला मंत्री मुन्ना तिवारी बजरंगदल संयोजक रूपेश दूबे अरविन्द यादव सतीश कुमार धर्मेन्द्र सहनी कृष्णा कुमार दीपक कुमार उतम सहनी भोला गुप्ता संजय गुप्ता संजय केशरी मुकेश गुप्ता इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन कार्याध्यक्ष विनोद कुमार साह ने किया।
115
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *