मोतीझील के झील-तट का पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकास के लिए 14.99 करोड़ की राशि की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

Live News 24x7
1 Min Read
 मोतिहारी।पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित मोतीझील के झील तट का पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकास के लिए कुल 14,99,88,400/- मात्र के प्राक्कलित राशि की प्रशासनिक स्वीकृति पर्यटन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा दी गई है और वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किस्त के रूप में चार करोड़ रुपए की राशि के निकासी एवं व्यय की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।
    विशेष सचिव पर्यटन विभाग बिहार पटना द्वारा जारी पत्र के आलोक में जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण के द्वारा बताया गया है कि इस योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाएगा।
    इस योजना के अंतर्गत बहुद्देशीय हॉल एवं रेस्टोरेंट, घाट एवं व्यू प्वाइंट, शौचालय ब्लॉक तथा प्रवेश द्वार का निर्माण, लैंडस्कैपिंग और एमईपी सर्विसेज इत्यादि से संबंधित कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
    मोतीझील के झील-तट का पर्यटन की दृष्टिकोण से विकास कि इस योजना को अगले 12 माह में पूर्ण किए जाने की संभावना है।
77
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *