अशोक वर्मा
मोतिहारी : मोतिहारी में ईडिया गठबंधन यात्रिकों के आगमन और 28 अगस्त की रैली मे भाकपा माले के हजारो कार्यकर्ता शामिल होंगे!जिला सचिव प्रभुदेव यादव ने बैठक कर नारा दिया कि देश के वोट चोर गद्दी छोड़ो।, बदलो- सरकार- बदलो बिहार,” अभियान बनेगी जन जन की आवाज”
छौड़ादानो-मोतिहारी रोड में नारायण चौक स्थित, माले कार्यालय प्रांगण में तैयारी को लेकर रूपलाल शर्मा की अध्यक्षता एवं उपेंद्र सहनी के संचालन में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई!बैठक में शामिल संघर्षशील कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव प्रभुदेव यादव ने कहा-वोटर अधिकार यात्रा विगत 17 अगस्त को सासाराम से चली है! जो विभिन्न जिलों का दौरा करते हुए आम जनता से मिलकर उनकी मांग को सुनते हुए यात्रा 28 अगस्त 2025 को अपराह्न 4:00 बजे मोतिहारी नगर के छतौनी गोलंबर चौक पर पहुंचेगी! वहां से मीना बाजार- नगर थाना- सदर अस्पताल रोड होते हुए कचहरी अंबेडकर चौक स्थित प्रेक्षा गृह सभागार जाएगी ! वोटर
अधिकार यात्रा की नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव और संसद में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी नागरिकता बचाओ सम्मेलन को संबोधित करेंगे! जो ऐतिहासिक होगा!
वोटर अधिकार यात्रा से बिहार के मतदाताओं को नई ऊर्जा मिल रही है! संविधान और मतदान की अधिकार की रक्षा की लड़ाई में हम सभी लोग एकजुट होकर अगली पंक्ति में रहेंगे!बैठक मे जिला सचिव प्रभुदेव यादव, जिला कमिटी सदस्य रूपलाल, शर्मा उपेंद्र सहनी, राजकुमार शर्मा ,जीतलाल सहनी, रामाधार प्रसाद, शंभू यादव, रामबाबू राम त्रिलोकी माझी हरेश पासवान, सरपंच मनोज कुमार सिंह, मुनीराम रामभरोस पासवान बच्चू सहनी, अमरेश कुमार शामिल थे!
77
