13 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन

Live News 24x7
2 Min Read
 मोतिहारी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली से प्राप्त पत्र के आलोक में आगामी 13 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पूर्वाहन 10:00 बजे से व्यवहार न्यायालय परिसर पूर्वी चंपारण मोतिहारी में किया जाएगा।
    लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूर्वी चंपारण मोतिहारी के निर्देश के आलोक में श्री नितिन त्रिपाठी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी चंपारण की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय पदाधिकारी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कार्य योजना बनाई गई।
 बैठक में सहायक नियंत्रक माप एवं तौल पूर्वी चंपारण मोतिहारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी, श्रम विभाग के पदाधिकारी एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी उपस्थित थे।
    बैठक में सचिव विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी चंपारण के द्वारा बताया गया कि सभी सुलहनीय वादों को पदाधिकारीगण चिन्हित करें एवं उसकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय को अगले दो दिनों में उपलब्ध करा दें।
   उनके द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में संधि योग्य लघु आपराधिक मामले, धारा 138 एन आई एक्ट मामले, ट्रैफिक चालान के मामले,वाहन दुर्घटना दावा सिविल सूट, मापतौल, श्रम वाद, बैंक ऋण वसूली मामले, नीलम पत्रवाद इत्यादि से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाता है जो बिल्कुल निः शुल्क होता है।
84
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *