रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं स्थापना समारोह सम्पन्न

Live News 24x7
2 Min Read
गया : रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी का वार्षिक स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह 2025–26 रविवार को बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ है। इस समारोह का संचालन आउटगोइंग अध्यक्ष रोटेरियन राय आनंद वर्धन प्रसाद ने किया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन से हुआ है।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत व सम्मान करने के उपरांत, आउटगोइंग अध्यक्ष रोटेरियन राय आनंद वर्धन प्रसाद ने अपने कार्यकाल का अध्यक्षीय संबोधन प्रस्तुत किया है। इसके बाद सेक्रेटरी रोटेरियन डॉ. अमिता सिन्हा ने वर्ष 2024–25 की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन पढ़ा है।
इस अवसर पर कई रोटेरियन सदस्यों को पी.एच.एफ. पौल हरिश फेल्लो प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं। इसके बाद रोटेरियन पी.पी. चखैर ने रोटेरियन कुमुद कुमार वर्मा का परिचय देकर उन्हें औपचारिक रूप से अध्यक्ष-निर्वाचित घोषित किया गया है। नई कार्यकारिणी एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का परिचय एवं कॉलर एक्सचेंज की परंपरा सम्पन्न हुई है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में रोटेरियन कुमोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण करते हुए अपनी प्राथमिकताओं और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला गया है। उन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्लब की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया है।
समारोह में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन राजेश रॉय एवं रीजनल डायरेक्टर रोटेरियन दीपक चढ्ढा  ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। मुख्य  पीडीजी रोटेरियन संजीव ठाकुर ने प्रेरणादायी उद्बोधन किया और क्लब को भविष्य की दिशा दी है।।इसके बाद अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए हैं। सचिव रोटेरियन आर.के. दुबे ने आवश्यक घोषणाएं कीं है। रोटेरियन प्रिंसी द्वयार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया है।.
104
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *