वार्ड संख्या 38 टील्हा धर्मशाला में पात्र लाभुकों को राशन कार्ड वितरित

Live News 24x7
2 Min Read
गया जी।बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री एवं गया नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने आज गयाजी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 38 टीलहा धर्मशाला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के अंतर्गत पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। राशन कार्ड प्राप्त कर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की और सरकार द्वारा संचालित इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना की है। स्थानीय नागरिकों ने मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राशन कार्ड मिलने से अब उन्हें समय पर सस्ता अनाज प्राप्त होगा जिससे उनके परिवार को बहुत सुविधा होगी।
मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि कोरोना काल से ही देश में 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज मिल रहा है वहीं बिहार के 8 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज मिल रहा है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  एवं मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  के नेतृत्व में सरकार हर गरीब एवं जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने का अवसर मिल रहा है।उन्होंने आगे कहा कि हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित न रहे। सरकार की मंशा है कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से आज वार्ड संख्या 38 में राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
110
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *