विकास माली को उप मुख्यमंत्री के हाथों मिला  शाइनिंग स्टार ऑफ बिहार पुरस्कार

Live News 24x7
2 Min Read
 गया। पटना में बुधवार को बिहार के गयाजी में प्रभात खबर की ओर से समाज सेवा में विशिष्ट शाइनिंग स्टार ऑफ बिहार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।इस योगदान के लिए विकास माली को बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा *शाइनिंग स्टार ऑफ बिहार* का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
आपको बता दें कि विकास माली कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के सचिव हैं। पिछले 14 वर्षों से लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में काम करते हुए झारखंड बिहार के लाखों लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं।
 माली अब तक हजारों गरीब बेटियों का विवाह करा चुके हैं।
  इसके साथ ही इनके द्वारा संचालित स्कूल में हजारों बच्चों को कम फीस में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान कराया जा रहा है।
  विकास माली गरीब बेटियों का विवाह , बच्चों को शिक्षा , बेरोज़गार को नौकरी देने के अलावा गरीबों का मुफ़्त ईलाज और कानूनी लड़ाई में लगातार मदद करते रहे हैं।
झारखंड के गढ़वा में जन्में विकास अपने मेहनत और समाज सेवा के कारण विभिन्न संगठनों द्वारा सैकड़ों पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
विकास आज इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं कि आम जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनपर भरोसा करती है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्यूरो प्रमुख धीरज गुप्ता उपिस्थत थे।
126
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *