किसानों के चेहरे पर मुस्कान, नीतीश सरकार का जनकल्याण – प्रकाश पटवा

Live News 24x7
1 Min Read
 गया। गया जी जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने कहा कि नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार सरकार निरंतर किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। हर मौसम, हर संकट में राज्य सरकार ने किसानों के साथ खड़े रहकर यह सिद्ध किया है कि यह सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। सरकार की योजनाएँ — चाहे वह फसल सहायता योजना हो, कृषि यांत्रिकीकरण, सिंचाई की सुविधा या प्राकृतिक आपदाओं में राहत — सभी का उद्देश्य केवल एक है: किसानों को सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध बनाना। आज बिहार का किसान आत्मनिर्भर बन रहा है, क्योंकि उसे पता है कि नीतीश सरकार उसके साथ खड़ी है। किसानों को अब यह भरोसा है कि खेती केवल मेहनत नहीं, अब सम्मान और सुरक्षा का भी नाम है। जदयू का व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ, गया इस किसान-हितैषी नीतियों का स्वागत करता है और माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी के प्रति आभार व्यक्त करता है।
हमारा  संकल्प है – हर खेत तक योजनाओं को पहुँचाना और हर किसान को समृद्ध बनाना। यह है जनहित में समर्पित सुशासन का संकल्प।
143
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *