इंडिया गठबंधन के घटक दल के  अधिकारियों की बैठक

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : मोतिहारी के चांदमारी मुहल्ला में अवस्थित राजद के जिला कार्यालय में इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दल के सचिवों/ अध्यक्षों की बैठक राजद के विधायक मनोज कुमार यादव के अध्यक्षता में की गई!
जिसमें भाकपा माले के जिला सचिव प्रभुदेव यादव, सीपीएम के जिला सचिव सत्येंद्र कुमार मिश्र, राजद के प्रधान  महासचिव सुरेश सहनी, अरुण कुशवाहा,सीपीआई के जिला मंत्री विश्वनाथ यादव, विजय शंकर सिंह, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष शशि भूषण राय, शैलेन्द्र कुमार सिंह,
वीआईपी के जिला अध्यक्ष अशोक सहनी सहित,मोतिहारी महानगर के विभिन्न दल के अध्यक्ष/ सचिव शामिल हुए!
इंडिया गठबंधन की जिला स्तर  पर 21 सदस्यी समन्वय समिति की गठन की गई! जिसमें 12 स्थाई+9 पदेन सदस्य शामिल है!
सभी पदेन सदस्य मोतिहारी महानगर के हैं!
 इंडिया गठबंधन – समन्वय समिति पूर्वी चंपारण में गठन से आम जनता को नई ऊर्जा मिलेगी!
बदलाव की लड़ाई तेज होगी!
सर्व सम्मति से अंचल स्तर पर इंडिया गठबंधन की बैठक के जरिए समन्वय समिति गठन करने का फैसला लिया गया!इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की अंचल /प्रखंड के सचिवों/अध्यक्षों का दिनांक 29 मई 2025 को टाउन हॉल मोतिहारी में दिन के 11:00 बजे से कन्वेंशन होगा!इसकी घोषणा की गई
जिसमें जिला इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के सभी सदस्य रहेंगे!
 10  से 18 जून 2025 तक अंचल स्तर पर इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दल के संघर्षशील कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित होगा!
जिसे इंडिया गठबंधन में शामिल दल के नेता बारी-बारी से संबोधित करेंगे! हर पार्टी के जिला अध्यक्ष /सचिव संबोधित-कर्ताओं की नामों की सूची जिला समन्वय समिति को भेजेंगे!
आज इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दल के संघर्षशील नेताओं ने संयुक्त रूप से एक स्वर से संकल्प के साथ कहा-आगामी विधानसभा चुनाव में दमनकारी भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे- जीतेंगे! संविधान और बिहार को बचाएंगे! झारखंड की तरह देश को नया संदेश देंगे!
प्रभुदेव यादव, जिला -सचिव भाकपा माले पूर्वी चंपारण!
147
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *