रिपोर्ट विक्की कुमार गुप्ता
बलिया उत्तरप्रदेश
बलिया के शहीद चौक में व्यापार मंडल और विधिक माप विज्ञान बाट माप विभाग द्वारा एक व्यापारिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक श्री मोहम्मद कय्यूम साहब ने व्यापारियों को ऑनलाइन आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
विधिक माप विज्ञान बाट माप विभाग ने पेट्रोल डीजल पंप, सीएनजी और एलपीजी डिस्पेंसरी के सत्यापन मुद्रांकन की ऑनलाइन सेवा के सफलतापूर्वक संचालित करने के बाद अब 50 किलोग्राम से अधिक क्षमता वाले नॉन-ऑटोमेटिक तौल उपकरणों के सत्यापन मुद्रांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है।
व्यापारी और मरम्मत करने वाले अब ऑनलाइन आवेदन कर सत्यापन मूल्यांकन करा सकते हैं। इसके लिए व्यापारियों को आधार कार्ड, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ विभाग के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारी इस पारदर्शी व्यवस्था का लाभ उठाएं और तौल उपकरणों का सत्यापन मुद्रण करने के बाद ही प्रयोग करें। इससे उपभोक्ताओं में व्यापारियों की छवि बनेगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, विजय कुमार और व्यापारी गण उपस्थित रहे।
162
