अशोक वर्मा
मोतिहारी । राष्ट्रीय जनता दल के मजबूत स्तंभ पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान में प्रदेश महासचिव “सुरेश प्रसाद यादव” नहीं रहे।
उनकी मृत्यु आज मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल डॉ अंशु अग्रवाल जी के यहाँ हुई।कुछ दिनो से बीमार थे असमय जाना राजद परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मृत्यु की खबर आते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लग गया शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष श्री यादव ,अरुण यादव, लक्ष्मी नारायण यादव ,जगदीश विद्रोही, पूर्व विधायक फैसल रहमान, अधिवक्ता वीणा राय, अधिवक्ता विनय कुमार सिंह ,कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इंजीनियर शशि कुमार राय, शेख मोहम्मद हाशिम के अलावा काफी लोग हैं।
177
