सुरेंद्र कुमार गुप्ता।
यूपी के बलिया में गांधी नगर रोडवेज ओवर ब्रिज के नीचे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों पर बुलडोजर से दुकान तोड़े जाने के विरोध में और पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर लगातार 12 दिनों से चल रहे धरना स्थल पर इस भयंकर कड़ाके की ठंड में पटरी दुकानदार के 15 वर्षीय बेटा अचानक बेहोश हो गया, बच्चे की बेहोश हो जाने के बाद लोगों में हड़कम्प मच गया। जिसके बाद स्थानी लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पटरी दुकानदार के बेटा होश में आने के बाद बताया कि मैं आर्मी बनना चाहता था। लेकिन बुलडोजर ने दुकान के साथ-साथ मेरा कॉपी, किताब भी लेकर चले गये। अब लग रहा है कि मैं पढ़ाई नहीं कर पाऊंगा। 15 वर्षीय पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका परिषद, जिला प्रशासन ने जबरन मेरी किताब व सब समान जब्त कर लिया, जिससे मेरी पढ़ाई छूट गया और मेरी पिता जी का दुकान को तोड़ दिया और जिससे कहीं दिनों से रोडवेज गांधी नगर ओवर ब्रिज के नीचे धरना पर बैठे और पिता जी स्वास्थ्य बहुत खराब है ख़ान नहीं खा रहे हैं जिससे हम भी देखकर भूख नहीं लग रहा , मेरे पेंट दर्द हुआ। जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
पवन कुमार गुप्ता, पटरी दुकानदार के बेटा घटना के बारे में जानकारी देते हुए, स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चा अचानक बेहोश हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। धरना पर बैठे दुकानदारों ने बताया है कि सब कुछ नगर पालिका परिषद ईओ सुभाष उपजिलाधिकारी जिला प्रशासन ने जबरन बुलडोजर चलवाकर सब कुछ जब्त कर लिया गया है और हम लोगों भूखमरी से मर रहे हैं। स्थानीय पटरी दुकानदार
दुकानदारों ने बताया कि हम लोग यातायात में कोई प्रभावित नहीं कर रहे हैं और न ही स्थाई कब्जा किए फिर क्यों बुलडोजर चलवाकर हम पर अत्याचार किया जा रहा है। दुकानदारों ने जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्य सचिव, आदि उच्च अधिकारियों ने पत्र लिखकर न्याय मांगें हैं। दुकानदारों ने बताया कि हम यातायात में कोई प्रभावित नहीं है न ही स्थाई कब्जा किए भी हम अत्याचार हो रहा है।इस घटना के बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए, हमने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
257
