जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया रैन बसेरा का निरीक्षण का निरीक्षण

Live News 24x7
1 Min Read
मोतिहारी स्थित छतौनी बस स्टैंड में अवस्थित रैन बसेरा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी भी उपस्थित थे
     निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा वहां उपस्थित लोगों से बात कर वहां की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी के द्वारा कंबल एवं बिस्तर की गुणवत्ता, पेयजल के लिए उपलब्ध कराए गए आर ओ  की गुणवत्ता, शौचालय की साफ सफाई सहित रैन बसेरा की साफ सफाई की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने स्वयं से शौचालय की सफाई का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिया गया।
      जिलाधिकारी के द्वारा जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया था कि सभी नगर निकायों के अवस्थित रैन बसेरों का निरीक्षण करें एवं वहां की व्यवस्था देखें। यह भी निर्देश दिया गया था कि अस्थाई एवं स्थाई जो भी रेन बसेरा हैं उसका निरीक्षण जरूर कर लिया जाए। अगर अतिरिक्त रैन बसेरा की आवश्यकता है तो उसके लिए नगर निकायों से अस्थाई रैन बसेरा का निर्माण शीघ्र कराई जाए। इस संबंध में नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियो को भी निर्देश दिए गए हैं।
164
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *