अशोक वर्मा
रक्सौल : बुधवार को नव वर्ष का स्वागत सेवाकेंद्र प्रभारी बीके ज्ञानू एवं अतिथि गणों के द्वारा फीता एवं उनके काटकर किया गया ।नव वर्ष उत्सव आश्रम में बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ स्नेह मिलन के रूप मे मनाया गया।समारोह मे 2024 का विदाई और 2025 का स्वागत संस्था के सभी बहन भाई एवं माताओ ने आत्मिक भाव से किया। सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्ञानू बहन ने सभी भाई बहनों को नवयुग की ओर एक कदम बढ़ने पर शुभकामना देते हुए कहा कि दुनिया नव वर्ष का स्वागत कर रही है और पुराने वर्ष को विदा कर रही है लेकिन बाबा के बच्चे ज्यादा उमंग उत्साह में इसलिए है कि हम नए स्वर्णिम युग की ओर एक कदम और आगे बढ़े। पुरुषोत्तम संगम युग अब मात्र 11 वर्ष बच गया है,। संगम युग का बचा हुआ एक-एक सेकंड काफी कीमती है इसलिए हम लोग नये कल्प की ओर बढ़ते कदम पर काफी हर्षित है तथा काफी आत्मिक एवं स्नेह पूर्वक अपने बढ़ते कदम के लिए अपने आप को बधाई दे रहे हैं। आज के दिन यह संकल्प भी हमें लेना है कि किसी भी तरह का व्यर्थ अपने मन में नही रखना है और एक-एक क्षण को सार्थक करना है। पुरुषार्थ की नई-नई विधि निकालनी है और “हर गली हर घर” बाबा का संदेश कार्यक्रम को चलना है ताकि कोई भी आत्मा इस ज्ञान से वंचित न रहे और कोई हमें उलाहना ना दे। नए वर्ष में हम इसी संकल्प के साथ आगे बढ़े ताकि इस सेवा के चलते हमें सतयुग में बड़ा से बड़ा पद मिले। ज्ञानू बहन ने खुशहाल जिंदगी जीने के लिए मार्गदर्शन भी कराया उन्होने कहा कि, समय के गति को देखते हुए हम सभी को पहचान हैं कि आने वाला समय कैसा होगा,,मनुष्य अपने संयम में रहे ,तो जिंदगी में सुख शांति समृद्धि और समाज की ओर से मान्यता प्राप्त कर सकता है। बीके बेली दीदी ने सभी को स्मरण कराया, कि अपने विचार धाराओं को बदले, और समाज के कल्याण के प्रति अपने श्रेष्ठ कर्तव्य में तात्पर्य रहे ,जिससे हमारा समाज निर्भय बने, सबकी मन में सद्भाव रहे, और प्रेम और विश्वास रहे, शब्द पुष्प के द्वारा ममता अग्रवाल ने सभी को स्वागत किया, और कहां कि अपने ही माथे में हाथ रख करके संकल्प करें कि आज के दिन से मेरा जीवन खुशहाल है ,सुखी है, समृद्धि से भरपूर है, सभा में उपस्थित भाई बहनों शुभ संकल्प लिया की कि आज से हम सब का जीवन खुशहाल रहेगा ,और समाज भी खुशहाल रहेगा, और सभी का कल्याण होगा ,
245
