डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी चंपारण द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी, पूर्वी चंपारण द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिन मे  1:00 बजे आयोजित किया गया जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजनो ने भाग लिया। सभा की शुरुआत स्व. डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इं० शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने डॉ. मनमोहन सिंह के विचारों को याद किया और उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री राय ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय राजनीति में जो योगदान दिया है, वह अनमोल है। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिससे देश में विकास और समृद्धि का नया युग शुरू हुआ। उनकी सादगी और ईमानदारी को हमेशा याद किया जाएगा।प्रो विजय शंकर पांडे ने डॉ. सिंह के व्यक्तित्व और उनकी नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह की नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उन्होंने हमेशा देश के हित में काम किया और वैश्विक स्तर पर भारत को सम्मान दिलवाया। उनकी सोच और नेतृत्व हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।” सभा में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. सिंह का योगदान केवल भारतीय राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत को एक नई पहचान दी है। श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद थे। तनवीर खान ने डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन और कार्यों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की। सभा का समापन एक मिनट की मौन श्रद्धांजलि से हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस श्रद्धांजलि सभा ने डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद करने के साथ-साथ उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। उनके निधन से भारतीय राजनीति और समाज ने एक महान नेता को खो दिया है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। मौके पर किरण कुशवाहा, मुनमुन जायसवाल, आबिद हुसैन ( मुखिया), रंजीत पांडे, रमेश श्रीवास्तव, एन०एस०यू०आई  जिला अध्यक्ष आशीष कुमार, राहुल शर्मा, सत्येंद्र नाथ तिवारी, अमरेंद्र कुमार सिंह, अरुण पांडे, विजयकांत त्रिपाठी, डॉ अफरोज आलम, परशुराम पांडे, राजकुमार अंजुमन, विश्वनाथ चौरसिया, इकराम, आर्यन, सुभाष शर्मा, रंजन शर्मा शामिल थे।
123
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *