दिपावली के पूर्व संध्या पर विभिन्न विभागों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Live News 24x7
1 Min Read
गया। गया कॉलेज गया में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन  दीपावली की पूर्व  संध्या पर विभिन्न विभागों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।प्राचार्य प्रोफेसर सतीश सिंह चंद्र ने विभागों का निरीक्षण कर बच्चों के मनोबल को बढ़ते हुए कहा कि भारत बहुरंगी संस्कृति का देश है यहां विभिन्न तीज त्योहार को सभी धर्म के लोग मिलजुल कर सर्वधर्म समभाव से मनाते हैं वाले विभाग अध्यक्ष एमसीए विभाग डॉक्टर अमित कुमार ने कहा कि बच्चों के द्वारा विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से भारतीय  त्योहारों को दर्शाने की यह सराहनीय पहल है विभाग अध्यक्ष शिक्षा शास्त्र विभाग डॉक्टर धनंजय धीरज ने कहा कि भारत के बहुभाषी एवं बहुरंगी संस्कृति  को बच्चों ने रंगों के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया है । शिक्षकों में विभिन्न कला कौशलों के विकास के उद्देश्य से ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन शिक्षा शास्त्र विभाग में निरंतर किया जाता है जिससे कि इनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके मौके पर एमसीए विभाग के सभी शिक्षक एवं शिक्षा शास्त्र विभाग के सभी शिक्षक शिक्षक कर्मचारी समेत भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
168
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *