31 अक्टूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपीसिह द्वारा पटना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्वी चंपारण से हजारो लोगों की होगी भागीदारी

Live News 24x7
1 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपीसिह ने दीपावली के दिन पटना के चाणक्य होटल में दिन मै 11 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है जिसमें बिहार के कोने-कोने से उनके समर्थक भाग लेंगे ।सम्मेलन मे आगे की राजनीतिक सेवा पर समर्थको की राय ली जायेगी। पूर्वी चंपारण के लाल बाबू सिंह के नेतृत्व में सुगौली विधान सभा एवं मोतिहारी से कई गाड़ियों का काफिला पटना के लिए सुबह  रवाना होगा ,काफी लोगों की भागीदारी होगी। इस बाबत लालबाबू सिह ने बताया कि पटना के सम्मेलन में कुछ नई कार्य योजना तय होगी। पूर्व आईएएस तथा पूर्व  केंद्रीय  मंत्री आर सी पी सिह एक कुशल राजनेता है।वर्तमान समय प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के गुड बूक मे है।

178
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *