गया के कुजापी स्थिति आकाश वाटिका के सभागार में 232 विधानसभा बेलागंज विधानसभा उपचुनाव को लेकर इंजीनियर अजय कुशवाहा के अध्यक्षता में आपात बैठक का आयोजन किया गया है इस बैठक में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, सिवान के सांसद विद्यालक्ष्मी के प्रतिनिधि रमेश कुशवाहा, बेलागंज विधानसभा से जदयू पार्टी के उम्मीदवार मनोरमा देवी,इंजिनियर अजय कुशवाहा, ओरमा पंचायत के मुखिया रणधीर सिंह सहित गया बेलागंज के हजारों जनप्रतिनिधि व गण्यमान्य शख्सियत शामिल हुए हैं इस आयोजित बैठक में इन्जीनियर अजय कुशवाहा और समाज के लोगों ने प्रत्याशी मनोरमा देवी वह मंत्री अशोक चौधरी सहित सभी आगत अतिथियों को विशाल फूलों का हर पहनकर अभिनंदन किया बैठक में उपस्थित नेताओं और प्रत्याशी मनोरमा देवी के समक्ष इंजीनियर कुशवाहा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ विधिवत्त जदयू पार्टी ज्वाइन कर बेलागंज विधानसभा के प्रत्याशी मनोरमा देवी को इस चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की बैठक में मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि अजय कुशवाहा आज जदयू का समर्थन करते हुए पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं वह लंबे समय से भाजपा और उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी में साथ रहे हैं बेलागंज की लड़ाई में अजय कुशवाहा मजबूत ताकत के रूप में हमारे साथ खड़े होंगे और जो 30 वर्षों से सीट हमारे एनडीए के खाते में नहीं आए थे उसको वापस एनडीए के खाते में लाने का काम करेंगे!
219
