बिहार पुलिस में 1239 अवर निरीक्षकों  की बहाली एवं अगले छह  माह मे 78 हजार पदों पर बहाली की मुख्यमंत्री की घोषणा ऐतिहासिक कदम – वीरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा  पूर्व मंत्री

Live News 24x7
4 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी  : बिहार में विकास की दरिया बहाने वाले तथा हर क्षेत्र में अपने कार्यों के चलते राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में  रहने वाले बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार द्वारा 12 39 अवर निरीक्षकों की बहाली एवं उनके नियुक्ति पत्र का वितरण करना विहार के इतिहास मे एक नया अध्याय जुड़ गया।यह कार्य  विहार के विकास मे मिल का पत्थर साबित  होगा।इतना ही नहीं मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा करना कि अगले 6 माह में 78000 बिहार पुलिस के विभिन्न पदों पर बहाली की जाएगी ,एक अति सराहनीय घोषणा है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। उक्त बातें छौडादानो निवासी और बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री तथा जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।उन्होंने कहा कि बिहार मे जदयू से जुड़े सभी संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के द्वारा किए जा रहे कार्यो को घर-घर जाकर विस्तार से बताने की आवश्यकता है। सोशल, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वर्तमान दौर में इस कार्य को करना और सहज हो गया है ।ऐसा देखा गया है कि सेवा करने वाले की बातें आम जनता तक नहीं पहुंच पा रही है और विपक्ष तथा विरोधी दल के लोग गलत सलत तरीके से बातों को रख करके जनता को  भ्रमित करने का प्रयास करते  हैं। बिहार की जनता ने बिहार की बदहाली को अच्छी तरह से देखा है अब बिहार की जनता बिहार का तेजी से हो रहे विकास को भी देख रही है। चाहे रोजगार का क्षेत्र हो या व्यवसाय का हो या किसानों के जीवन से जुड़ा हुआ मामला हो मुख्यमंत्री जी ने हर क्षेत्र में काम किया है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों को नौकरी में दो प्रतिशत आरक्षण ,महिलाओं को आरक्षण  देकर नया जीवन दिया।नौकरियों में  उनकी भागीदारी को बढ़ाया ,छात्राओं को साइकिल देकर उनके शिक्षा को उन्होंने ऊंचाई दी तथा पूरे बिहार में सड़कों का निर्माण कर किसानों के माली हालत को भी दुरुस्त किया, उनके उत्पादन को नजदीकी  शहर या महानगरों तक भेजने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा ,साथ-साथ सड़के बन जाने से जमीन की भी कीमत बढ़ गई जिसका भी लाभ जरूरतमंद किसानों को मिली। बागवानी का क्षेत्र हो पटवन का क्षेत्र डीजल अनुदान या किसान क्षतिपूर्ति हर मामले में मुख्यमंत्री ने  जनता की भलाई के लिए काम किया है । उनका वर्तमान मे जो कार्य पुलिस बहाली का चल रहा है यह अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है।जनसंख्या वृद्धि एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस बल की आवश्यकता होती है जमीन विवाद थाना में समाधान आदि के कार्य के कारण मुख्यमंत्री की ख्याति आज पूरे देश में है और कई राज्यों ने बिहार मॉडल को अपने प्रदेश में अपनाया है। पूर्व मंत्री श्री कुशवाहा ने यह भी कहा कि बिहार के लिए सौभाग्य है कि इतने ईमानदार और मेहनती मुख्यमंत्री हमें मिले हैं। उम्र के इस दौर में आज भी 18 घंटा तक जनता की सेवा में लगे रहते हैं। उनका कार्य बिहार के लिए वरदान बना हुआ है जो  इतिहास के पन्नों में अंकित रहेगा ।
95
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *