गया। शहरी प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र इकबाल नगर के सभा कक्ष में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अन्तेर्गत कार्यरत महिला आरोग्य समिति मास के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण पीएसआई इंडिया के सहयोग से संपन्न हुआ . प्रशिक्षण के आरम्भ में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने मास गठन के उदेश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये उन्हें सामुदायिक कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग लेने को प्रेरित किया है।उन्होंने बताया कि शहरी स्वास्थ्य में मास सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से बढ़ते स्वास्थ्य की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन में शहरी गरीब, मलिन बस्ती के वंचित आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये शहरी क्षेत्र में प्रत्येक 250 की मलिन बस्ती वाले आबादी में एक महिला आरोग्य समिति गठित की गयी है जिसमे 9 सदस्य स्थानीय समुदाय से होते है और एक आशा कार्यकर्ता होती है।इस समिति के सदस्य वंचित समुदाय की आबादी को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक कर सुविधाओं की आसान पहुँच की उपलब्धता सुनिश्चित करती है।
जिला शहरी स्वास्थ्य सलाहकार रवि शंकर ने बताया कि गया शहरी क्षेत्र में कुल 68 महिला आरोग्य समिति कार्यरत है जिसे वर्ष में पांच हजार रूपये जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से समिति के बैंक खाते में स्थान्तरित किया गया है ताकि वे अपने अपने क्षेत्र में उसका उपयोग नियमानुकूल कर सकें
इस प्रशिक्षण में शहरी प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र से कुल 40 मास सदयों को बुलाया गया था जिसमे 37 सदस्य उपस्थित हो पाये थे ।पीएसआई इंडिया कर कार्यक्रम प्रबन्धक अजय कुमार प्रशिक्षण देते हुये महिला आरोग्य समिति के गठन की प्रक्रिया , कार्य प्रणाली , एवं उनके हस्तक्षेप वाले कार्य क्षेत्रों पर विस्तारपूर्वक पीपीटी के माध्यम से प्रकाश डाला .
243
