पिपरा कोठी में लगा एनसीसी कैंप

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी : पिपरा कोठी मे एनसीसी कैंप का उद्घाटन मंगलवार को हुआ ।15 अक्टूबर से  26 अक्टूबर तक के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय पिपराकोठी में एन.सी.सी.ग्रुप मुख्यालय  मुजफ्फरपुर द्वारा 25 बिहार बटालियन एन.सी.सी.के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर के कैंप”एक भारत:श्रेष्ठ भारत”का श्रीगणेश हुआ।इस कैम्प के कमांडेंट ब्रिगेडियर नीलकमल बनाए गए हैं।डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल प्रदीय कुमार सिंह बनाए गए हैं।लेफ्टिनेंट सुरेन कुमार पाण्डेय भी कैंप में डिटेल किए गए हैं।इस कैम्प में बिहार एवं झारखंड प्रदेश के पटना,मुजफ्फरपुर,रांची,गया,भागलपुर,हजारीबाग और जम्मू एवं कश्मीर के कुल 450 कैडेट्स अपना प्रशिक्षण पूरा करेंगे।उन्हें एक भारत:श्रेष्ठ भारत के तहत एक दूसरे की कला संस्कृति,रीति रिवाज और खान पान का पता चल सकेगा।वे बिहार और चंपारण के ऐतिहासिक सांस्कृतिक स्थलों का भी परिभ्रमण कर सकेंगे और संस्कृति संपन्न होकर यहां से लौटेंगे।इस कैम्प में कैडेटों के सर्वांगीण विकास,मानसिक और बौद्धिक विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।कैडेट्स अपने अपने राज्य की राजनीतिक,सामाजिक और सांस्कृतिक विकास की रूप रेखा भी मंच प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे जिससे अखंडता में एकता की भावना को गति मिल सकेगी।कैडेटों के प्रशिक्षण के लिए सेना के दो पदाधिकारी,आठ जे.सी. ओ.और 20 एन.सी. ओ.13 एन.सी.सी.पदाधिकारी सहित 17 असैनिक कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कैप्टन अरुण कुमार ने दी है।

197
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *