अशोक वर्मा
रक्सौल : मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया ,47वीं वाहिनी रक्सौल एवम प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण के जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी द्वारा +2 राजकीय जनता उच्च विद्यालय सिकटा में बच्चो और बच्चियों के बिच एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसका उदेशय मानव व्यापार, ट्रैफिकिंग बाल विवाह, बाल यौन शौषण, बाल मजदूरी, साईबर क्राइम जैसी मुद्दों पर बच्चों को जागरूक करना था
कार्यक्रम की अध्यक्षता एस एस बी 47वीं वाहिनी सिकटा के इंस्पेक्टर विकास कुमार द्वारा किया गया | जिसमे मानव तस्करी से होने वाली दुष्परिणामो को विस्तार से चर्चा कर बच्चो को जागरूक किया गया।
प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी मानव व्यापार, बाल यौन शौषण, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में सहयोग कर जड़ से मिटाने हेतु जोर दिया गया तथा उपस्थित बच्चे बच्चियों को बाल विवाह ना करने की शपथ दिलाई गई
तथा चाइल्ड क्राईम और साइबर सिक्योरिटी पर स्कूल के बच्चों अध्यापको को समझाया कि कैसे इन सब से सतर्क रहना है।
मानव तस्करी रोधी ईकाई के मुख्य आरक्षक अरविन्द दिवेदी ने बताया कि मानव तस्करी समाज के लिए कितनी घातक है यह हम सभी पता होना चाहिए और इससे कैसे बच्चा जा सकता है इस हेतु सभी को जागरूक होना अनिवार्य है
इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर 47th बटालियन एसएसबी सिकटा के राजेंद्र् कुमार,
मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) क्षेत्रक मुख्यालय 47वीं वाहिनी रक्सौल से कांस्टेबल मिक्की कुमारी । प्रयास संस्था से राज गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता, लगभग 150 से अधिक स्कूल के बच्चे बच्चियाँ एवं स्कूल अध्यापक इत्यादि शामिल थे।
213
