उर्दू लाइब्रेरी, मोतिहारी के अध्यक्ष  पद पर आधी आबादी शबाब रजा हुई निर्वाचित

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी :  नगर के उर्दू लाइब्रेरी के 104 वर्षों के इतिहास में प्रथम बार महिला अध्यक्ष बनी जो प्रमाणित करता है  कि मुस्लिम समुदाय में भी शिक्षा का दर तेजी के साथ बढ़ा है। शबाब रजा मोहल्ला, अमलापट्टी की निवासी हैं। बिहार बिजली बोर्ड से सेवा निवृत विद्युत अभियंता अहमद रजा की सुपुत्री हैं। शबाब रजा का ससुराल भी इसी मोहल्ला, अमला पट्टी, मोतिहारी में है। जिला के एक नामचीन वकील स्वo वाजुल हक की पतुहु हैं। इनके पति एक बिजनेस मैन हैं, स्वयं शबाब रजा पेशे से एक शिक्षिका हैं। इनकी मां और खाला भी सरकारी स्कूल में शिक्षिका रही हैं, जो अब सेवा निवृत हैं।  शबाब रजा के अध्यक्ष  बनने पर कई सामाजिक एवं  शिक्षा के लोगो ने बधाई  दी है।बधाई  देनेवालो मे अजहर हुसैन अंसारी, मुमताज  अहमद, प्रो जगदीश विद्रोही,शेख मोहम्मद   हाशिम आदि मुख्य  रूप से है।
225
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *