मोतिहारी। जिला आपदा प्रबंधन शाखाए पूर्वी चम्पारण द्वारा बताया गया है कि *पूर्वी चम्पारण जिला के ढाका प्रखंड के गुरहनवा, तेलहरा कला, साथ ही केसरिया प्रखण्ड के ढेकहा, कढ़ान, तथा संग्रामपुर के डुमरिया, द0 बड़ियरिया, द0 भवानीपुर, पश्चिमी संग्रामपुर, पूर्वी संग्रामपुर, सुगौली प्रखण्ड के सुकुलपाकड़, नगर पंचायत, अरेराज प्रखण्ड के नवादा, सरैया, चटिया बड़हरवा, पंचायत* आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित हो गया है।
*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 03 स्थलों पर सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है जिनमें लगभग 1500 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुबह .शाम भोजन करवाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए 46 निःशुल्क नावों का परिचालन करवाया जा रहा है।
*बाढ़ प्रभावित निष्क्रमित आबादी के बीच अब तक 03 हजार 210 पॉलीथिन शीट्स का वितरण करवाया गया है। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगो को भी 3000 से अधिक सूखा राशन पैकेट का वितरण किया गया है। बाढ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ दवा का वितरण भी किया जा रहा है।
जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील हैं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा आज ढाका अंचल के बाढ़ प्रभावित पंचायत का भ्रमण कर प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी कुशलता की जानकारी प्राप्त की गई। यहां अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर उन्हें राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में बाढ़ प्रभावितों को राहत मुहैया कराने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) श्री राजेश्वरी पाण्डेय के द्वारा भी सभी संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर निष्क्रमित आबादी के बीच बाढ़ राहत कार्य चलवाने एवं बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है।
किसी भी आपदा स्थिति में एडीएम आपदा के मोबाइल 99736 46094 जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर /मोबाईल नम्बर 06252-242418/ 9199972558 या आपदा प्रबंधन के हेल्पलाइन नंबर: 0612-2294204 व टोल फ्री नंबर 1070 पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है।
*आपदा नही होगी भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सतर्क रहें परंतु किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नही दें। किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर /मोबाईल नम्बर 06252-242418/ 9199972558 पर संपर्क करें।
212
