ब्रह्मकुमारी के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव निर्वय भाई के की याद मे योग भट्ठी के साथ श्रद्धाजलि सभा  आयोजित।

Live News 24x7
2 Min Read
  • निर्वेय भाई  मे निरंहकारिता का पाठ पक्का था – बीके निर्मला बहन

अशोक वर्मा

बैरगनिया :  नगर मे संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में संस्था के अंतरराष्ट्रीय महासचिव निर्भय भाई की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया ।समारोह मे उनके व्यक्तित्व एवं सेवा पर विस्तार से चर्चा हुई। सेवा केंद्र प्रभारी बीके निर्मला बहन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया कि 1938 में पंजाब में उनका जन्म हुआ था तथा वे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। नेवी में लंबे समय तक नौकरी किये ।1959 मे संस्था से जुटे फिर संस्था में जीवन समर्पित कर दिया ।उन्होंने ब्रह्मा बाबा को पूरी तरह फॉलो किया और  उनके ईश्वरीय मिशन को  आगे बढ़ाया।बी के भाई ने कहा कि निर्वय भाई  पूरी तरह से निश्चय बुद्धि थे । जिस प्रकार शिव बाबा ने ब्रह्म बाबा को शक्ति संपन्न किया और  उनको फॉलो करने का निर्देश बच्चो को दिया ,निर्वय भाई ने उसका पुरी तरह से अनुपालन किया ।उन्होने ईश्वरीय सेवा को  विश्व के कई देशों में फैलाया ।19 सितंबर को उन्होंने संपूर्णता को प्राप्त कर 85 वर्ष की उम्र में शरीर छोड़ी और अगले पार्ट पर चले गये। श्रद्धांजलि समारोह में भाई बहन सुबह 6:00 बजे से लेकर संध्या 6:00 बजे तक गहन योग भट्ठी मे बैठे, बीच मे सुबह 7:30 बजे दैनिक मुरली चली पुनः 3:00 बजे सेवा केंद्र की  प्रभारी बीके निर्मला दीदी ने मुरली चलाया उसके बाद निर्वय भाई के निमित्त भोग स्वीकार कराया गया ।कई भाई  बहनो ने निर्वय भाई की सेवा कार्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।उपस्थित सभी भाई बहनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर  उनसे दृष्टि ली।

226
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *