स्वच्छता अभियान के तहत क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
अरेराज। स्वच्छता पखवारा के अन्तर्गत स्थानीय स्टेडियम में नगर पंचायत कार्यालय और वार्ड पार्षदों के बीच 12 – 12 ओवरो का क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पार्षद टीम ने 78 रन बनाए जिसमें वार्ड 04 के प्रतिनिधि रवि रंजन पाण्डेय ने शानदार 18 रन बनाए । विजय भारद्वाज ने तीन शानदार कैच लपके।कार्य  पालक पदाधिकारी निखिल कुमार ने 09 रन खर्च करते हुए 03 विकेट चटकाए ।
79रनों का पीछा करते हुए नगर पंचायत कार्यालय टीम ने ०3 विकेट शेष रखते हुए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ।
कार्य पालक पदाधिकारी ने 10 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । स्वच्छता
अभियान पदाधिकारी निश्चल   कुमार ने अविजित रहते हुए विजयी शॉट लगाया । वार्ड पार्षद रामनारायण प्रसाद ने नगर अध्यक्ष को रनर ट्राफ़ी तथा उपाध्यक्षअहमद अलीआजाद ने कार्य पालक पदाधिकारी को विजयी ट्राफी प्रदान   किया ।
मैच की अंपायरिंग नन्द किशोर गुप्ता एवं विनय कुमार तथा कमेन्ट्री ब्रांड एंबेसडर विजय अमित ने किया ।
192
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *