अशोक वर्मा
मोतिहारी : 22 सितंबर की संध्या 6 बजे मंज़र हॉस्पिटल के मीटिंग हॉल में जन सुराज की वृहद बैठक होगी।बैठक मे नरकटिया, ढाका, रक्सौल, और चिरैया विधान सभा क्षेत्र के जनसुराजी बैठकर आगामी चुनाव पर गहन विचार विमर्श करेगे। के राजवीर जी और अनिकेत के साथ आगामी 02 अक्टूबर को होने वाले जन सुराज पार्टी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक हुई। बैठक में जनसुराजियो से विमर्श करते हुए डॉक्टर मंजर नसीम ने कहा कि उपरोक्त चारों विधानसभा अति संवेदनशील है और उस क्षेत्र में जन सुराज का जनाधार काफी बढ़ा है जिसका प्रभाव दोनों चंपारण जिला पर पड़ेगा ग़ौरतलब है कि 2 अक्टूबर को ही जनसुराज का पदयात्रा अभियान प्रशांत किशोर ने शुरू किया था जो 2 वर्ष पूर्ण कर चुका है तथा अगले वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी दमखम के साथ उतरेगी ।वैसे जनसुराज अभी दल के रूप में नहीं घोषित हुआ है लेकिन आगामी 2 अक्टूबर को इसकी घोषणा होने वाली है ।
122