जिला के प्रारंभिक विद्यालयों में चल रहे अर्धवार्षिक मूल्यांकन- 2024 का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

Live News 24x7
2 Min Read
  मोतिहारी। निदेशक माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में पूर्वी चंपारण जिला के सभी 2847 सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग एक से वर्ग 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन-2024 का आज पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण के द्वारा संयुक्त आदेश निर्गत किया गया है।
अर्धवार्षिक मूल्यांकन के अनुश्रवण के लिए जिलाधिकारी के द्वारा उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। उड़नदस्ता दल के पदाधिकारी के रूप में  प्रखंड विकास पदाधिकारी जबकि स्थानीय थाना के प्रभारी पुलिस पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति हैं।
    जिलाधिकारी के द्वारा जारी किए गए संयुक्त आदेश में  उड़न दस्ता दल के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अर्धवार्षिक मूल्यांकन-2024 के दौरान अपने-अपने प्रखंड के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों का भ्रमण कर निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे एवं यह सुनिश्चित करेंगे कि अर्धवार्षिक मूल्यांकन कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
     अर्धवार्षिक मूल्यांकन 18.09.2024 से 26.09.2024 तक चलेगी। मूल्यांकन दो पाली में कराई जा रही है। प्रथम पाली 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे अपराहन तक एवं द्वितीय पाली 1:00 बजे अपराह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक चलेगी।आज प्रथम पाली में वर्ग 3 से लेकर वर्ग आठवीं तक के लिए पर्यावरण अध्ययन/ सामाजिक विज्ञान तथा द्वितीय पाली में वर्ग 6 से वर्ग 8 के लिए विज्ञान विषय की मूल्यांकन आयोजित की गई।
     वर्ग 1 एवं 2 का मूल्यांकन लिखित न होकर केवल मौखिक होना है।
   आज जिलाधिकारी के द्वारा चकिया प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चिंतामनपुर में चल रहे मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया गया।
51
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *