पूर्वी चंपारण के कटहा  निवासी डाक्टर शंभू शरण प्रसाद नही रहे

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी :  कटहा गांव  के मूल निवासी तथा सुगौली के जाने माने चिकित्सक डॉo कौशल्या केसरी के पति डॉo शम्भू शरण प्रसाद अब इस दुनिया मे नही रहे, हृदय रोग से उनकी मृत्यु हुई। उनका निधन  सुगौली वासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।गौरतलब  है कि डाक्टर शंभू अति संवेदनशील और व्यवहारकुशल चिकित्सक थे।गरीब मरीजो के लिए वे मसीहा थे।पत्नी  कौशल्या  केसरी के साथ सुगौली मे अपना नर्सिंग होम चलाते थे।मृत्यु  की खबर से सुगौली और मझौलिया के साथ मूल गांव  कटहा मे शोक की लहर दौड गई।काफी लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए  श्रद्धांजलि दी।
चंपारण  के महान स्वतंत्रता सेनानी स्व, कमलाकांत गुप्ता जी व स्वतंत्रता सेनानी आश्रित श्रीमती माया देवी के इकलौता दामाद डाक्टर शंभू शरण  को श्रद्धांजलि देते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन के संयोजक अशोक वर्मा ने कहा कि डॉक्टर शंभू प्रसाद को मैं बाल्यकाल से जानता हूं वे अति गंभीर एवं समाज के दर्द को सीने में लेकर चलने वाले व्यक्ति  थे उनकी मृत्यु  खासकर गरीब मरीजों को लिए एक बड़ी नुकशान है यद्यपि उनकी पत्नी श्रीमती डॉक्टर केसरी अपने पति के नक्शे कदम पर चलती हैं फिर भी डॉक्टर शंभू प्रसाद की कमी हमेशा खेलेगी। स्वतंत्रता सेनानी संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीकिशोर पांडे ने कहा कि डॉक्टर शंभू जी बड़े ही नेक दिल इंसान थे अचानक उनका जाना हमें बहुत ही दुख दे गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिह,  शिवकुमार यादव ,गामा सिंह,सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के वरिष्ठ सदस्य एव सेनानी संगठन के जिला उपाध्यक्ष कौशल किशोर पाठक ,सचिव राजकिशोर  प्रसाद,राजकुमारी गुप्ता, पूर्व प्राचार्य शशि कला, इंजीनियर रत्नेश, चंचल कुमार ,किशोरी प्रसाद ,डॉक्टर आरएन सिह,आदि है              सुगौली के वरिष्ठ  पत्रकार  हीरा लाल,श्याम किशोर सर्राफ ने कहा कि शंभू जी का सबसे  हंसता, मुस्कुराता चेहरा से मिलते थे।वे अति व्यवहार कुशल, व्यक्ति थे। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन व अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार संगठन पूर्वी चंपारण के काफी सदस्यो  ने उनको  श्रद्धा सुमन  अर्पित किया।
74
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *