गया। इनरव्हील क्लब ऑफ गया सनराइज द्वारा मानपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लिया और अपने दांतों की जांच करवाई गई है। शिविर का उद्देश्य बच्चों को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें दंत समस्याओं से बचाने के उपाय सुझाना था।शिविर में प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. मांसी राजपूत एवम् डॉ लवली कुमारी ने बच्चों के दांतों की जांच की और उन्हें सही तरीके से दांत साफ करने की विधि बताई गई है। बच्चों को दंत स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और दांतों की नियमित देखभाल पर जोर दिया गया है। क्लब द्वारा बच्चो में टूथब्रश और टूथपेस्ट भी वितरण किया गया है। इनरव्हील क्लब ओजस्वी की अध्यक्ष डॉ तेजस्वी नंदन ने कहा कि “बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए दांतों की देखभाल अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस शिविर के माध्यम से हम उन्हें शुरुआती उम्र से ही मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहते हैं।”
इस मौक़े पर क्लब की कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें बच्चो को पुरस्कृत किया गया है। रिभा कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया, दिव्या ने दूसरा एवं वैष्णवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बच्चो में नोटबुक, पेंसिल किट और चॉकलेट भी बाँटे गए हैं। इस अवसर पर क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे और सभी ने शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
148
